डेली संवाद, बटाला।
Punjab News: पंजाब (Punjab) में फायरिंग के मामले के रुकने का नाम नहीं ले रहे है। आए दिन ऐसी घटनाएं सामने आती रहती है। ऐसी ही एक खबर सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब में आप सरपंच पर फायरिंग हुई है।
मिली जानकारी के मुताबि पंजाब (Punjab) के जिला बटाला (Batala) के कादियां राजपूतां गांव के मौजूदा सरपंच और आम आदमी पार्टी के यूथ विंग के जिला प्रधान गुरविंदर सिंह पर अज्ञात हमलावरों ने गोली चलाकर जानलेवा हमला किया।
गंभीर रूप से घायल
हमले में गुरविंदर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत बटाला के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए अमृतसर के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया।
[caption id="attachment_20442" align="alignnone" width="1200"]
बटाला में AAP सरपंच पर फायरिंग[/caption]
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें हमले की जिम्मेदारी एक गैंगस्टर द्वारा लेने का दावा किया गया है। हालांकि पुलिस ने इसे अभी तक आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है।
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग काफी भयभीत हैं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।