Wednesday, 21 January 2026
जालंधर
Jalandhar News: जालंधर में NRI युवती ने किया जमकर हंगामा, पेट्रोल पंप के कर्मचारी को पीटा
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: पंजाब (Punjab) के जिला जालंधर (Jalandhar) में एक NRI युवती द्वारा जमकर हंगामा किया गया है। खबर है कि पेट्रोल पंप पर एक युवती ने कर्मचारी को जमकर पीटा है जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया।
मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर (
Jalandhar
) के गांव राजावली इलाके में स्थित भारत पेट्रोलियम पर उस समय हंगामा देखने को मिला जब एक NRI युवती ने पेट्रोल पंप के कर्मचारी को जमकर पीटा। आरोपी युवती ने उसपर कार में गलत ईंधन डालने का आरोप लगाया।
साथियों को बुलाकर पिटवाया
बताया जा रहा है कि युवती ने पहले खुद मारपीट की और इसके बाद उसने अपने साथियों को बुलाकर पिटवाया। वहीं घायल पेट्रोल पंप कर्मचारी की पहचान जतिन कपूर के रूप में हुई है जिसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी
जानकारी अनुसार युवती जब कार में तेल डलवाने पहुंची, उस समय वह फोन पर बात कर रही थी। कर्मचारी ने उससे पूछा कि गाड़ी डीजल की है या पेट्रोल की, जिस पर युवती ने पेट्रोल बताया। इसके बाद कर्मचारी ने गाड़ी में पेट्रोल डालना शुरू कर दिया गया।डीजल की गाड़ी में डाला पेट्रोल
तभी करीब 200 से 300 रुपए का पेट्रोल डालने के बाद पता चला कि गाड़ी डीजल की है। इस पर कर्मचारी ने तुरंत गलती स्वीकार की और महिला से गाड़ी वहीं खड़ी रखने को कहा और बताया कि तेल निकाला जाएगा। कर्मचारी ने इसके लिए माफी भी मांगी।