Skip to content

Jalandhar News: जालंधर में NRI युवती ने किया जमकर हंगामा, पेट्रोल पंप के कर्मचारी को पीटा

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब (Punjab) के जिला जालंधर (Jalandhar) में एक NRI युवती द्वारा जमकर हंगामा किया गया है। खबर है कि पेट्रोल पंप पर एक युवती ने कर्मचारी को जमकर पीटा है जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर ( Jalandhar ) के गांव राजावली इलाके में स्थित भारत पेट्रोलियम पर उस समय हंगामा देखने को मिला जब एक NRI युवती ने पेट्रोल पंप के कर्मचारी को जमकर पीटा। आरोपी युवती ने उसपर कार में गलत ईंधन डालने का आरोप लगाया।

साथियों को बुलाकर पिटवाया

बताया जा रहा है कि युवती ने पहले खुद मारपीट की और इसके बाद उसने अपने साथियों को बुलाकर पिटवाया। वहीं घायल पेट्रोल पंप कर्मचारी की पहचान जतिन कपूर के रूप में हुई है जिसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

जानकारी अनुसार युवती जब कार में तेल डलवाने पहुंची, उस समय वह फोन पर बात कर रही थी। कर्मचारी ने उससे पूछा कि गाड़ी डीजल की है या पेट्रोल की, जिस पर युवती ने पेट्रोल बताया। इसके बाद कर्मचारी ने गाड़ी में पेट्रोल डालना शुरू कर दिया गया।

डीजल की गाड़ी में डाला पेट्रोल

तभी करीब 200 से 300 रुपए का पेट्रोल डालने के बाद पता चला कि गाड़ी डीजल की है। इस पर कर्मचारी ने तुरंत गलती स्वीकार की और महिला से गाड़ी वहीं खड़ी रखने को कहा और बताया कि तेल निकाला जाएगा। कर्मचारी ने इसके लिए माफी भी मांगी। Petrol-Diesel  

युवती नकदी लेकर फरार

इसके बाद युवती ने गाड़ी से नीचे उतरकर वहां हंगामा करना शुरू कर दिया और गाली-गलौज करने लगी। इसके बाद युवती ने पहले कर्मचारी को खुद पीटा और बाद में फिर अपने दोस्त बुलवाकर पिटवाया। इसके साथ ही पीड़ित ने युवती पर मोबाइल फोन और नकदी लेकर जाने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि जब वह अपने साथियों के साथ इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचा, तो वहां भी कुछ युवकों ने उसे धमकाया ताकि वह मेडिकल रिपोर्ट न बनवाए और मामला आगे न बढ़े। पीड़ित ने पुलिस से आरोपी युवती और उसके साथियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।