Sunday, 07 June 2026
पंजाब
Jalandhar News: नाके में पुलिसकर्मी रिश्वत लेते कैमरे में कैद, वीडियो वायरल होने पर जांच शुरू
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: जालंधर के नूरमहल बाइपास पर लगाए गए एक ट्रैफिक नाके के दौरान एक पुलिस कर्मी के कथित रूप से रिश्वत लेते हुए कैमरे में कैद होने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रैफिक नाके पर तैनात एक पुलिस कर्मी एक ट्रक चालक को रोकता है और उससे वाहन संबंधी दस्तावेज दिखाने के लिए कहता है। इसी दौरान चालक पुलिस कर्मी को कुछ नकदी देता हुआ दिखाई देता है। आरोप है कि पैसे लेने के बाद पुलिस कर्मी ने बिना किसी अन्य कार्रवाई के बैरिकेड हटाकर ट्रक को आगे जाने की अनुमति दे दी।
[caption id="attachment_20203" align="alignnone" width="1200"]
Police taking Bribe near Nurmahal Bypass[/caption]
Police taking Bribe near Nurmahal Bypass[/caption]