Skip to content

Jalandhar News: नाके में पुलिसकर्मी रिश्वत लेते कैमरे में कैद, वीडियो वायरल होने पर जांच शुरू

Bribe
Bribe
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के नूरमहल बाइपास पर लगाए गए एक ट्रैफिक नाके के दौरान एक पुलिस कर्मी के कथित रूप से रिश्वत लेते हुए कैमरे में कैद होने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रैफिक नाके पर तैनात एक पुलिस कर्मी एक ट्रक चालक को रोकता है और उससे वाहन संबंधी दस्तावेज दिखाने के लिए कहता है। इसी दौरान चालक पुलिस कर्मी को कुछ नकदी देता हुआ दिखाई देता है। आरोप है कि पैसे लेने के बाद पुलिस कर्मी ने बिना किसी अन्य कार्रवाई के बैरिकेड हटाकर ट्रक को आगे जाने की अनुमति दे दी। [caption id="attachment_20203" align="alignnone" width="1200"] Police taking Bribe near Nurmahal Bypass Police taking Bribe near Nurmahal Bypass[/caption]

वीडियो तेजी से वायरल

जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना ट्रक में लगे डैश कैमरे में रिकॉर्ड हो गई थी। बाद में ट्रक चालक ने इस वीडियो को इंटरनेट पर साझा कर दिया, जिसके बाद वीडियो तेजी से वायरल हो गया और लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

मामले को लेकर जब नूरमहल के एसएचओ लाभ सिंह से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि यह मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं आया है। वहीं, डीएसपी ओंकार सिंह बराड़ ने कहा कि ट्रैफिक नाकों पर तैनात कर्मचारियों का दायित्व नियमों का पालन सुनिश्चित करना है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वायरल वीडियो की निष्पक्ष जांच करवाई जाएगी और यदि कोई पुलिस कर्मी दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ विभागीय नियमों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।