Sunday, 19 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Jalandhar Power Cut Today: जालंधर में आज साढ़े 3 घंटे बिजली रहेगी बंद, इन इलाकों में होगा पावर कट, पहले निपटा लें जरूरी काम
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar Power Cut Today: जालंधर शहर के कई इलाकों में आज 19 जुलाई 2026 को करीब साढ़े तीन घंटे बिजली कटौती रहेगी। पावरकॉम के अनुसार 66 केवी बाबरीक चौक सब-स्टेशन पर आवश्यक रखरखाव और जनरल मेंटेनेंस कार्य के चलते सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विभाग की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, इस दौरान 11 केवी घाह मंडी फीडर, 11 केवी इंडस्ट्रियल राजा गार्डन फीडर और इनसे जुड़े अन्य सभी फीडरों की बिजली सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी। इससे शहर के कई रिहायशी और औद्योगिक क्षेत्रों के उपभोक्ता प्रभावित होंगे।