Skip to content

Jalandhar Power Cut Today: जालंधर में आज साढ़े 3 घंटे बिजली रहेगी बंद, इन इलाकों में होगा पावर कट, पहले निपटा लें जरूरी काम

Power Cut
Power Cut
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar Power Cut Today: जालंधर शहर के कई इलाकों में आज 19 जुलाई 2026 को करीब साढ़े तीन घंटे बिजली कटौती रहेगी। पावरकॉम के अनुसार 66 केवी बाबरीक चौक सब-स्टेशन पर आवश्यक रखरखाव और जनरल मेंटेनेंस कार्य के चलते सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, इस दौरान 11 केवी घाह मंडी फीडर, 11 केवी इंडस्ट्रियल राजा गार्डन फीडर और इनसे जुड़े अन्य सभी फीडरों की बिजली सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी। इससे शहर के कई रिहायशी और औद्योगिक क्षेत्रों के उपभोक्ता प्रभावित होंगे।

इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद

जनक नगर, उजाला नगर, बड़ा बाजार, गुलाबियां मोहल्ला, चोपड़ा कॉलोनी, हरगोबिंद नगर, सत करतार एन्क्लेव, बलदेव नगर, मनजीत नगर, शिवाजी नगर, ग्रोवर कॉलोनी, दिलबाग नगर, बस्ती दानिशमंदा का इंडस्ट्रियल राजा गार्डन एरिया और बस्ती गुजां।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

पावरकॉम ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे सुबह 8:30 बजे से पहले बिजली से जुड़े सभी जरूरी कार्य निपटा लें, ताकि बिजली कटौती के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। विभाग का कहना है कि मरम्मत कार्य पूरा होते ही बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी।