ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 11 January 2026

Jalandhar News: रोशनदान काटकर घुसे चोर, जालंधर की लक्ष्मी ज्वैलर्स से 16 लाख की चोरी

Jalandhar News: रोशनदान काटकर घुसे चोर, जालंधर की लक्ष्मी ज्वैलर्स से 16 लाख की चोरी
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जालंधर ( Jalandhar ) में चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। इस बार चोरों ने ज्वैलर शॉप को निशाना बनाया है। जानकारी के अनुसार, ताजा मामला आदमपुर की भीड़भाड़ वाली मार्केट के पास चौक घंटाघर से सामने आया है, जहां चोरों ने लक्ष्मी ज्वैलर्स (Lakshmi Jewellers) को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। दुकान मालिक विवेक कपूर ने बताया कि वह रोज की तरह रात को दुकान बंद कर घर चले गए थे। आज सुबह जब दुकान खोली तो अंदर का नजारा देख हैरान रह गए। शो-केस टूटे पड़े थे और दुकान में रखा सारा सामान बिखरा हुआ था। Theft in house on Diwali in Jalandhar

CCTV का DVR भी साथ ले गए चोर

जांच करने पर पता चला कि चोर सोने और चांदी के गहने चोरी कर ले गए हैं, जिनकी कीमत करीब 15 से 16 लाख रुपए बताई जा रही है। इनमें ग्राहकों द्वारा बनवाने के लिए दिए गए गहने भी शामिल हैं। विवेक कपूर के अनुसार दुकान के बाहर शटर और ताले सुरक्षित थे। चोरों ने चौथी मंजिल पर बने रोशनदान की ग्रिल काटकर दुकान में प्रवेश किया। इतना ही नहीं, पहचान से बचने के लिए चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी अपने साथ ले गए।

यह भी पढ़ें: जालंधर में सुपर क्रीमिका स्वीट्स और Zomato को लीगल नोटिस जारी

घटना की सूचना मिलते ही थाना आदमपुर के प्रभारी रविंदर पाल सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। थाना प्रभारी ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और चोरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।