Jalandhar News: रोशनदान काटकर घुसे चोर, जालंधर की लक्ष्मी ज्वैलर्स से 16 लाख की चोरी
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: पंजाब के जालंधर (
Jalandhar
) में चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। इस बार चोरों ने ज्वैलर शॉप को निशाना बनाया है। जानकारी के अनुसार, ताजा मामला आदमपुर की भीड़भाड़ वाली मार्केट के पास चौक घंटाघर से सामने आया है, जहां चोरों ने लक्ष्मी ज्वैलर्स (Lakshmi Jewellers) को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के गहनों पर हाथ साफ कर दिया।
दुकान मालिक विवेक कपूर ने बताया कि वह रोज की तरह रात को दुकान बंद कर घर चले गए थे। आज सुबह जब दुकान खोली तो अंदर का नजारा देख हैरान रह गए। शो-केस टूटे पड़े थे और दुकान में रखा सारा सामान बिखरा हुआ था।