ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 23 November 2026

Jalandhar News: सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न शाखाओं में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व

Jalandhar News: सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न शाखाओं में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व

डेली संवाद, जालंधर। सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की विभिन्न शाखाओं में सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी का पावन प्रकाश पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान के विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों ने धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेकर गुरु साहिब को नमन किया।

कार्यक्रम के दौरान शबद कीर्तन, धार्मिक प्रार्थनाओं और भाषणों के माध्यम से श्री गुरु नानक देव जी के जीवन, दर्शन और महान शिक्षाओं को याद किया गया। विद्यार्थियों ने गुरु साहिब के उपदेशों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

Saint Soldier Group of Institutions
Saint Soldier Group of Institutions

मिल-बांटकर रहने का संदेश

इस अवसर पर विद्यार्थियों को गुरु नानक देव जी की तीन प्रमुख शिक्षाओं 'नाम जपो, किरत करो और वंड छको' के महत्व के बारे में बताया गया। इन शिक्षाओं के माध्यम से ईश्वर का स्मरण करने, ईमानदारी से मेहनत करने और जरूरतमंदों के साथ मिल-बांटकर रहने का संदेश दिया गया।

यह भी पढ़ें: पंजाब में 3000 करोड़ के GST घोटाले का पर्दाफाश, लोहा कारोबारियों समेत CA का नाम आया सामने

संस्थान की विभिन्न शाखाओं में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान गुरु साहिब के सार्वभौमिक संदेश समानता, भाईचारे, प्रेम, करुणा और सभी धर्मों के प्रति सम्मान पर भी प्रकाश डाला गया। विद्यार्थियों को बताया गया कि गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं केवल किसी एक धर्म या समुदाय तक सीमित नहीं हैं, बल्कि पूरी मानवता को सत्य, शांति और सद्भावना के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं।

Saint Soldier Group of Institutions
Saint Soldier Group of Institutions

सद्भावना के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित

संस्थान प्रबंधन ने इस पावन अवसर पर सभी को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दीं। साथ ही विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों को गुरु साहिब द्वारा दिखाए गए मानवता, निस्वार्थ सेवा, आपसी प्रेम और सद्भावना के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को महान आध्यात्मिक एवं नैतिक मूल्यों से जोड़ना और उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना रहा।