Thursday, 18 June 2026
पंजाब
Jalandhar News: जालंधर में नकाबपोशों ने घर में घुसकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, एक महिला घायल
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: पंजाब के जिला जालंधर में घर के अंदर घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग करने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि 3 हथियारबंद नकाबपोशों ने दिनदहाड़े अंधाधुंध गोलियां चलाई है।
मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) के शाहकोट स्थित संधावाल मंड गांव में मोटरसाइकिल पर सवाह कोर आए हथियारबंद लोगों ने घर में घुसकर फायरिंग की, जिसमें पैर में गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।