Skip to content

Jalandhar News: जालंधर में नकाबपोशों ने घर में घुसकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, एक महिला घायल

जालंधर में घर में घुसकर फायरिंग
जालंधर में घर में घुसकर फायरिंग
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जिला जालंधर में घर के अंदर घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग करने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि 3 हथियारबंद नकाबपोशों ने दिनदहाड़े अंधाधुंध गोलियां चलाई है। मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) के शाहकोट स्थित संधावाल मंड गांव में मोटरसाइकिल पर सवाह कोर आए हथियारबंद लोगों ने घर में घुसकर फायरिंग की, जिसमें पैर में गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

खुलेआम ड्रग्स बेचते

गांव संधावाल मंड के रहने वाले जसवंत सिंह की पत्नी बुचान कौर ने बताया कि उनके घर के पास रहने वाले कुछ युवक ड्रग स्मगलिंग में शामिल हैं और उनके घर के बाहर खुलेआम ड्रग्स बेचते हैं, जिसका हमने विरोध किया था। उन युवकों ने हमारे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

महिला ने बताया कि, गत दिन मोटरसाइकिल सवार 3 युवक, जिनके चेहरे ढके हुए थे, हमारे घर में घुस आए और फायरिंग कर दी। इस दौरान बचन कौर की बेटी गुरजीत कौर पत्नी कुलवंत सिंह निवासी गांव रामपुर हमसे मिलने आई थी और किचन में काम कर रही थी। युवकों को देखकर मेरी बेटी किचन से बाहर निकली, तभी युवकों ने उस पर गोली चला दी, जो उसके दाहिने पैर में लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जालंधर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए।

मौके पर पुलिस पहुंची

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने घटनास्थल से चली हुई गोली का खोल बरामद कर लिया है। पुलिस का कहना है कि यह मामला पुरानी रंजिश का लग रहा है और इसकी पूरी जांच की जा रही है।