Skip to content

Haryana News: पंचकूला में गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर कार्यक्रम, सीएम नायब सैनी ने दी श्रद्धांजलि

Nayab Singh Saini
Nayab Singh Saini
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: हरियाणा के पंचकूला में श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने पंचम पातशाह श्री गुरु अर्जन देव जी को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि उन्होंने देश, धर्म और मानवता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब-जब देश और धर्म पर संकट आया है, तब-तब हमारे गुरुओं ने अपने बलिदान, त्याग और समर्पण से सत्य और धर्म की रक्षा की है। उन्होंने श्री गुरु अर्जन देव जी के जीवन और बलिदान को मानवता के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित सभी लोगों से आह्वान किया कि वे गुरु साहिब के बताए हुए सत्य, करुणा, सेवा और सिमरन के मार्ग पर चलने का संकल्प लें और उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं।