Skip to content

Firing In Punjab: पंजाब में एक बार फिर चली ताबड़तोड़ गोलियां, युवक की मौत

Firing In Punjab
Firing In Punjab
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, मोगा। Firing In Punjab: पंजाब में एक बार फिर गोलियां चलने की खबरें सामने आ रही है। खबर है कि पंजाब के जिला मोगा में फायरिंग हुई है जिसमें एक युवक की मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के जिला मोगा (Moga) के सब-डिवीजन बाघापुराना के अंतर्गत आने वाले गांव सुखानंद में पुरानी रंजिश को लेकर फायरिंग हुई है। इस दौरान एक युवक की मौत हो गई है। [caption id="attachment_21410" align="aligncenter" width="1200"] मोगा में चली ताबड़तोड़ गोलियां मोगा में चली ताबड़तोड़ गोलियां[/caption]

दोनों के बीच पुरानी रंजिश

मृतक युवक की पहचान गांव चीदा निवासी जसकरण सिंह उर्फ गग्गू के रूप में हुई है। इसके साथ ही गोली चलाने वाले व्यक्ति की पहचान अमनदीप सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच कोई पुरानी रंजिश थी।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला की जांच करनी शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विभिन्न टीमें गठित की गई हैं और और लगातार तलाश की जा रही हैं।