Skip to content

Jalandhar News: जालंधर के गुरुद्वारा में बेअदबी की घटना, महिला ने गुटका साहिब फाड़ा, गिरफ्तार

जालंधर के गुरुद्वारे में बेअदबी
जालंधर के गुरुद्वारे में बेअदबी
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जिला जालंधर में गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी की घटना सामने आ रही है। खबर है कि गुरुद्वारा साहिब में एक महिला ने गुटका साहिब के पन्नों की बेअदबी की है। मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) के सगवाल गांव स्थित श्री गुरु रविदास गुरुद्वारा साहिब में एक महिला ने गुटका साहिब के पन्नों की बेअदबी की है। वहीं घटना के बाद गांव के लोगों ने आरोपी महिला राधिका को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

अंदर घुसते ही तालियां बजाने लगी

बताया जा रहा है कि महिला जब गुरुद्वारा में गई तो वहां सिर्फ बच्चे मौजूद थे। महिला अंदर घुसते ही तालियां बजाने लगी। वह जोर-जोर से चिल्ला रही थी और हंस रही थी। इससे गुरुद्वारा साहिब के अंदर मौजूद बच्चे डर गए।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इसके बाद महिला ने गुटका साहिब को उठा लिया। थोड़ी देर उसे देखती रही, फिर अंग फाड़ डाले। वहीं बच्चों ने ही बाहर आकर गांववालों को बेअदबी की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने महिला को पकड़ लिया। गांव के सरपंच ने बताया कि महिला को पहली बार गांव में देखा गया है। जब उससे पूछताछ की गई तो वह किसी दूसरी भाषा में बात करने लगी। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस आरोपी महिला को थाने ले गई।