Tuesday, 23 June 2026
पंजाब
Jalandhar News: जालंधर में पुलिस-बदमाश में मुठभेड़: शोरूम फायरिंग का आरोपी एनकाउंटर में घायल
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: पंजाब (Punjab) के जिला जालंधर (Jalandhar) में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़ की खबर सामने आ रही है। खबर है कि जालंधर में बीएमएस फैशन शोरूम पर फायरिंग करने वाले आरोपी का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) के किशनपुरा रोड पर स्थित बीएमएस फैशन शोरूम पर फायरिंग करने वाले बदमाश का मंगलवार को एनकाउंटर कर दिया। 11 दिन पहले बाइक सवार 2 बदमाशों ने शोरूम में फायरिंग की थी।
Encounter In Jalandhar[/caption]
टांग में लगी गोली
इस मामले में कार्रवाई करते हुए आज जब पुलिस टीम आरोपी को पकड़ने पहुंची तो आरोपी ने पुलिस पर गोलियां चला दीं। इसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी की टांग में गोली लग गई। पुलिस ने तुरंत घायल आरोपी को काबू कर लिया। [caption id="attachment_21815" align="aligncenter" width="1200"]
Encounter In Jalandhar[/caption]