डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: पंजाब (Punjab) के जिला जालंधर (Jalandhar) में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़ की खबर सामने आ रही है। खबर है कि जालंधर में बीएमएस फैशन शोरूम पर फायरिंग करने वाले आरोपी का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) के किशनपुरा रोड पर स्थित बीएमएस फैशन शोरूम पर फायरिंग करने वाले बदमाश का मंगलवार को एनकाउंटर कर दिया। 11 दिन पहले बाइक सवार 2 बदमाशों ने शोरूम में फायरिंग की थी।
टांग में लगी गोली
इस मामले में कार्रवाई करते हुए आज जब पुलिस टीम आरोपी को पकड़ने पहुंची तो आरोपी ने पुलिस पर गोलियां चला दीं। इसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी की टांग में गोली लग गई। पुलिस ने तुरंत घायल आरोपी को काबू कर लिया।
[caption id="attachment_21815" align="aligncenter" width="1200"]
Encounter In Jalandhar[/caption]
वहीं आरोपी की पहचान बिल्ला के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से एक पिस्तौल भी बरामद की है। इस मामले में पुलिस एक अन्य आरोपी को पहले ही दबोच चुकी है, जो विदेश में बैठे गैंगस्टर के संपर्क में था।
बता दें कि 12 जून को 2 बाइक सवारों ने BMS फैशन शोरूम पर गोलियां चलाई थी। घटना के दौरान गोलियां लगने से दुकान का शीशा टूट गया। गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ था। इस घटना के बाद विदेशी नंबर से दुकान मालिक को फोन आया और फिरौती की मांग की गई थी।