Thursday, 19 March 2026
जालंधर
Jalandhar News: जालंधर में महिला की बालियां छीन भाग रहे चोर को लोगों ने पकड़ा, जमकर पिटाई
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: जालंधर के बस्ती गुजा इलाके में एक महिला से बालियां छीनकर भाग रहे लुटेरे को स्थानीय लोगों ने बहादुरी दिखाते हुए पकड़ लिया। आरोपी की लोगों ने मौके पर ही पिटाई की और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, जालंधर
(Jalandhar)
के बस्ती गुजां इलाके में बबीता नाम की महिला अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने जा रही थीं। इसी दौरान बिना नंबर की स्कूटी पर सवार दो युवकों ने अचानक उनकी बालियां छीन लीं और मौके से फरार होने की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग तुरंत हरकत में आए और उन्होंने लुटेरों का पीछा करना शुरू कर दिया।