Skip to content

Jalandhar News: जालंधर में महिला की बालियां छीन भाग रहे चोर को लोगों ने पकड़ा, जमकर पिटाई

Jalandhar News: जालंधर में महिला की बालियां छीन भाग रहे चोर को लोगों ने पकड़ा, जमकर पिटाई
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के बस्ती गुजा इलाके में एक महिला से बालियां छीनकर भाग रहे लुटेरे को स्थानीय लोगों ने बहादुरी दिखाते हुए पकड़ लिया। आरोपी की लोगों ने मौके पर ही पिटाई की और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, जालंधर (Jalandhar) के बस्ती गुजां इलाके में बबीता नाम की महिला अपनी बेटी को स्कूल छोड़ने जा रही थीं। इसी दौरान बिना नंबर की स्कूटी पर सवार दो युवकों ने अचानक उनकी बालियां छीन लीं और मौके से फरार होने की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग तुरंत हरकत में आए और उन्होंने लुटेरों का पीछा करना शुरू कर दिया।

चोर को पकड़ लिया

पीछा करते हुए लोगों ने झंडिया वाले पीर के पास एक आरोपी को पकड़ लिया। पकड़े गए युवक की पहचान राजू (24) निवासी किशनपुरा के रूप में हुई है। गुस्साए लोगों ने उसे पकड़ने के बाद जमकर पीटा। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसका साथी करण वारदात के बाद मौके से फरार हो गया। उसने यह भी स्वीकार किया कि वह शराब पीने का आदी है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

पीड़ित महिला बबीता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि स्कूल के पास स्कूटी सवार दो युवकों ने उसकी बालियां छीनी थीं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। तब तक लोगों ने चोर को पकड़ा कर जमकर पिटाई कर दी।

स्कूटी भी कब्जे में ले ली

पुलिस ने आरोपी राजू को हिरासत में लेकर उसकी स्कूटी भी कब्जे में ले ली है। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है और फरार आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि महिला के बयानों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।