Tuesday, 07 July 2026
जालंधर
Jalandhar News: जालंधर के सूर्या एन्क्लेव में चलाया गया पौधारोपण अभियान, नितिन कोहली ने की शिरकत
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज जालंधर (Jalandhar) के सूर्या एन्क्लेव, श्री गुरु गोबिंद सिंह मार्ग में एक विशेष पौधारोपण अभियान आयोजित किया गया। इस अवसर पर जालंधर सेंट्रल के हलका इंचार्ज नितिन कोहली (Nitin Kohli) ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और अपने हाथों से पौधे लगाकर अभियान की शुरुआत की।
इस मौके पर नितिन कोहली (Nitin Kohli) के साथ मनमोहन सिंह राजू, मनीष शर्मा, पवन सेतिया, ज्ञानेंद्र दत्ता और सुरिंदर पवार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों और प्रबंधकीय समिति के सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया।
इस अभियान में सूर्या एन्क्लेव प्रबंधकीय समिति के पदाधिकारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। इनमें प्रधान एस. हरजिंदर सिंह, कैशियर एस. तलविंदर सिंह, उपप्रधान कुलविंदर सिंह तथा सचिव इकबाल सिंह प्रमुख रूप से शामिल रहे।