Skip to content

Jalandhar News: जालंधर के सूर्या एन्क्लेव में चलाया गया पौधारोपण अभियान, नितिन कोहली ने की शिरकत

जालंधर के सूर्या एन्क्लेव में चलाया गया पौधारोपण अभियान
जालंधर के सूर्या एन्क्लेव में चलाया गया पौधारोपण अभियान
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज जालंधर (Jalandhar) के सूर्या एन्क्लेव, श्री गुरु गोबिंद सिंह मार्ग में एक विशेष पौधारोपण अभियान आयोजित किया गया। इस अवसर पर जालंधर सेंट्रल के हलका इंचार्ज नितिन कोहली (Nitin Kohli) ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और अपने हाथों से पौधे लगाकर अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर नितिन कोहली (Nitin Kohli) के साथ मनमोहन सिंह राजू, मनीष शर्मा, पवन सेतिया, ज्ञानेंद्र दत्ता और सुरिंदर पवार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों और प्रबंधकीय समिति के सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया। इस अभियान में सूर्या एन्क्लेव प्रबंधकीय समिति के पदाधिकारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। इनमें प्रधान एस. हरजिंदर सिंह, कैशियर एस. तलविंदर सिंह, उपप्रधान कुलविंदर सिंह तथा सचिव इकबाल सिंह प्रमुख रूप से शामिल रहे।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इसके अलावा करमजीत सिंह, अजीब सिंह, स्वर्ण सिंह एडवोकेट, नवतेज सिंह, गुरनाम सिंह (डीएसपी), जसप्रीत सिंह वालिया, जसजीत सिंह, तरलोचन सिंह, लखवीर सिंह तथा एन.पी. सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और प्रत्येक नागरिक को अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करने का संकल्प लेना चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरित वातावरण मिल सके।