Punjab News: बुजुर्गों के सम्मान और सुरक्षा के लिए मान सरकार का बड़ा कदम; मोहाली में बनेगा आधुनिक वृद्धाश्रम
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab News: पंजाब (Punjab) के बुजुर्गों को सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन प्रदान करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा एस.ए.एस. नगर (मोहाली) में एक आधुनिक वृद्धाश्रम (सीनियर सिटिजन होम) का निर्माण किया जा रहा है। सरकारी स्वामित्व और प्रबंधन के तहत बनने वाले इस आश्रम के लिए गमाडा द्वारा सेक्टर-78 में 2.92 एकड़ जमीन आवंटित कर दी गई है।
डॉ. बलजीत कौर (Baljit Kaur) ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार (Punjab Government) बुजुर्गों के कल्याण और उनके सम्मान के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि हमारे बुजुर्ग हमारी पूंजी और मार्गदर्शक हैं और जीवन के इस पड़ाव पर उनकी देखभाल करना सरकार का सबसे पहला कर्तव्य है।