Tuesday, 24 February 2026
जालंधर
Jalandhar News: पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने अमित शाह की रैली से पहले कांग्रेस समेत अन्य दलों के वर्करों को भाजपा में शामिल करवाया
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और जालंधर के पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मोगा रैली से पहले नकोदर में कांग्रेस समेत अन्य दलों के नेताओं और वर्करों को भाजपा में शामिल करवाया है। आज एक विशेष कार्यक्रम के दौरान सुसील रिंकू ने कई लोगों को भारतीय जनता पार्टी में शामिल करवाया। यह कार्यक्रम जालंधर
(Jalandhar)
लोकसभा हलके के नकोदर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
पंजाब (Punjab) के मोगा (Moga) में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) की रैली आयोजित है। इसे लेकर पार्टी ने सुशील रिंकू (Sushil Rinku) को अहम जिम्मेदारी सौंपी है। आज हुए कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों, युवा नेताओं और अन्य दलों के कार्यकर्ताओं ने भाजपा की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के नेतृत्व में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
[caption id="attachment_103385" align="aligncenter" width="1200"]
Sushil Rinku News[/caption]
Sushil Rinku News[/caption]