Skip to content

Jalandhar News: पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने अमित शाह की रैली से पहले कांग्रेस समेत अन्य दलों के वर्करों को भाजपा में शामिल करवाया

Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और जालंधर के पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मोगा रैली से पहले नकोदर में कांग्रेस समेत अन्य दलों के नेताओं और वर्करों को भाजपा में शामिल करवाया है। आज एक विशेष कार्यक्रम के दौरान सुसील रिंकू ने कई लोगों को भारतीय जनता पार्टी में शामिल करवाया। यह कार्यक्रम जालंधर (Jalandhar) लोकसभा हलके के नकोदर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। पंजाब (Punjab) के मोगा (Moga) में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) की रैली आयोजित है। इसे लेकर पार्टी ने सुशील रिंकू (Sushil Rinku) को अहम जिम्मेदारी सौंपी है। आज हुए कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों, युवा नेताओं और अन्य दलों के कार्यकर्ताओं ने भाजपा की नीतियों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के नेतृत्व में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। [caption id="attachment_103385" align="aligncenter" width="1200"] Sushil Rinku News Sushil Rinku News[/caption]

केंद्र सरकार की योजनाएं

सुशील रिंकू (Sushil Rinku) ने सभी नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा (BJP) ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो देश और प्रदेश के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सुशील रिंकू ने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और पारदर्शी शासन से प्रभावित होकर लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में पंजाब (Punjab) में भाजपा का जनाधार और मजबूत होगा।

यह भी पढ़ें: जालंधर का यह कालोनाइजर है सबसे बड़ा डिफाल्टर, 1.48 करोड़ बकाया, दर्ज होगी FIR

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं। भाजपा में नए शामिल हुए नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और राष्ट्रहित में किए जा रहे कार्यों से प्रेरित होकर भाजपा में आए हैं। कार्यक्रम के अंत में पार्टी पदाधिकारियों ने सभी को सम्मानित किया और संगठन को मजबूत करने का संकल्प दोहराया। इस मौके पर भाजपा जिला प्रधान मुनीश धीर, अजय बजाज, आदित्य भटारा, शैफी चावला, दविंदर जाखू, राजिंदर कुमार, भूपिंदर धीमान, धीरज वाधवा, संदीप सिंह, गुरदेव कौर, सुखदेव सिंहजसप्रीत सिंह, गुरदीप सिंह, गगनदीप सिंह, जशनदीप सिंह, सुखवीर सिंह, परविंदरदीप, जसविंदर सिंह, बुट्टा राम, जगतार सिंह, सुखविंदर सिंह, राम असरा, मोहन लाल आदि मौजूद थे।