Skip to content

Punjab News: विजिलेंस का एक्शन, जाली दस्तावेजों के द्वारा नौकरी लेने वाला काबू

Vigilance Bureau
Vigilance Bureau
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: भ्रष्टाचार विरुद्ध ज़ीरो टालरैंस पहुंच अपनाते हुए विजिलेंस ब्यूरो पंजाब ने आज सिविल अस्पताल बरेटा ज़िला मानसा के नशा छुड़ाओ केंद्र में तैनात शंकर सिंह काऊंसलर को जाली डिग्री/सर्टिफिकेट के आधार पर काऊंसलर की नौकरी हासिल करने के दोष में गिरफ़्तार किया है। [caption id="attachment_87289" align="aligncenter" width="1200"] arrest arrest[/caption] आज यहां यह जानकारी सांझी करते विजिलेंस ब्यूरो पंजाब ( Punjab Vigilance Bureau ) के वक्ता ने बताया कि शिकायत की जांच करने के बाद दोषी काऊंसलर शंकर सिंह, निवासी गांव भून्दड़ भैनी, तहसील मूनक, ज़िला संगरूर विरुद्ध कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें: जालंधर का यह कालोनाइजर है सबसे बड़ा डिफाल्टर, 1.48 करोड़ बकाया, दर्ज होगी FIR

साल 2023 में एक निजी कंपनी इनोविज़न लिमटिड के द्वारा आउटसोर्सिंग के माध्यम से भर्ती किए गए काऊंसलर और कंप्यूटर आपरेटरों की डिग्रीयां/सर्टीफिकेटों की सिविल सर्जन, मानसा के दफ़्तर द्वारा तस्दीक करवाई गई और यह पाया गया कि उक्त ने जाली डिग्री/सर्टिफिकेट के आधार पर काऊंसलर की नौकरी प्राप्त की थी।