Skip to content

Jalandhar News: जालंधर से तीन नाबालिग लड़कियां लापता, दो सगी बहने शामिल, तलाश में जुटी पुलिस

Missing
Missing
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के सुंदर नगर इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक ही क्वार्टर में रहने वाली तीन नाबालिग लड़कियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। लापता किशोरियों में दो सगी बहनें (उम्र 12 और 13 वर्ष) और उनकी 16 वर्षीय सहेली शामिल हैं। घटना के बाद परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जालंधर (Jalandhar) में इस घटना से इलाके में हड़कंप मत गया है। परिजनों के अनुसार, दोनों बहनें चौथी और पांचवीं कक्षा की छात्राएं हैं। वे रोज की तरह काम पर चले गए थे। शाम करीब साढ़े पांच बजे जब वे घर लौटे तो घर का दरवाजा खुला मिला, लेकिन अंदर कोई मौजूद नहीं था। [caption id="attachment_79530" align="aligncenter" width="1200"] Police Police[/caption]

रिश्तेदारों के घरों में तलाश

पहले तो उन्होंने आसपास के घरों और परिचितों के यहां तलाश की, लेकिन काफी खोजबीन के बावजूद तीनों का कोई सुराग नहीं मिला। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए परिवार ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। सूचना मिलते ही एसीपी नॉर्थ अशोक मीणा और थाना डिवीजन नंबर आठ की पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार

पुलिस ने सबसे पहले घर और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। जांच के दौरान इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। एक महत्वपूर्ण फुटेज में तीनों लड़कियां सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे घर से बाहर जाती हुई दिखाई दी हैं। इस फुटेज के आधार पर पुलिस ने आगे की जांच तेज कर दी है। [caption id="attachment_84821" align="aligncenter" width="1200"] Dhanpreet Kaur Dhanpreet Kaur[/caption]

पुलिस ने जांच शुरू की

एसीपी नॉर्थ अशोक मीणा ने बताया कि सूचना मिलते ही अलग-अलग पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं। आसपास के बाजारों, बस स्टैंड और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी तलाश की जा रही है। इसके अलावा, इलाके के अन्य सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि तीनों किस दिशा में गईं और उनके साथ कोई अन्य व्यक्ति तो नहीं था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। अपहरण, आपसी जान-पहचान या किसी अन्य कारण की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा है। परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों से भी पूछताछ की जा रही है। फिलहाल तीनों किशोरियों का कोई स्पष्ट सुराग नहीं मिला है, जिससे परिजनों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।

पुलिस की अपील

पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि किसी को इन तीनों लड़कियों के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तुरंत नजदीकी थाना या कंट्रोल रूम को सूचित करें। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस लगातार तलाश में जुटी हुई है और उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही तीनों को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।