Tuesday, 24 February 2026
जालंधर
Jalandhar News: जालंधर से तीन नाबालिग लड़कियां लापता, दो सगी बहने शामिल, तलाश में जुटी पुलिस
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: जालंधर के सुंदर नगर इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक ही क्वार्टर में रहने वाली तीन नाबालिग लड़कियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। लापता किशोरियों में दो सगी बहनें (उम्र 12 और 13 वर्ष) और उनकी 16 वर्षीय सहेली शामिल हैं। घटना के बाद परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जालंधर
(Jalandhar)
में इस घटना से इलाके में हड़कंप मत गया है। परिजनों के अनुसार, दोनों बहनें चौथी और पांचवीं कक्षा की छात्राएं हैं। वे रोज की तरह काम पर चले गए थे। शाम करीब साढ़े पांच बजे जब वे घर लौटे तो घर का दरवाजा खुला मिला, लेकिन अंदर कोई मौजूद नहीं था।
[caption id="attachment_79530" align="aligncenter" width="1200"]
Police[/caption]
Dhanpreet Kaur[/caption]
Police[/caption]
रिश्तेदारों के घरों में तलाश
पहले तो उन्होंने आसपास के घरों और परिचितों के यहां तलाश की, लेकिन काफी खोजबीन के बावजूद तीनों का कोई सुराग नहीं मिला। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए परिवार ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। सूचना मिलते ही एसीपी नॉर्थ अशोक मीणा और थाना डिवीजन नंबर आठ की पुलिस टीम मौके पर पहुंची।यह भी पढ़ें: जालंधर में 130.50 करोड़ का GST घोटाला बेनकाब, शहर का प्रमुख कारोबारी गिरफ्तार
पुलिस ने सबसे पहले घर और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। जांच के दौरान इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। एक महत्वपूर्ण फुटेज में तीनों लड़कियां सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे घर से बाहर जाती हुई दिखाई दी हैं। इस फुटेज के आधार पर पुलिस ने आगे की जांच तेज कर दी है। [caption id="attachment_84821" align="aligncenter" width="1200"]
Dhanpreet Kaur[/caption]