Saturday, 09 May 2026
जालंधर
Jalandhar News: ईडी अगर एक्शन न ले तो पंजाबियों के खून-पसीने की गाढ़ी कमाई पर AAP डाका डालती रहेगी- सुशील रिंकू
डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: पंजाब भाजपा (BJP) के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने कहा है कि केंद्रीय एजैंसियां स्वतंत्र रूप से काम कर रही हैं। अगर केंद्रीय एजैंसियां अपने स्तर पर जांच और कार्रवाई न करे तो पंजाबियों के खून पसीने की कमाई पर
आम आदमी पार्टी ऐसे ही डाका डालती रहेगी।
जालंधर
(Jalandhar)
के पूर्व सांसद सुशील रिंकू (Sushil Rinku) ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता और कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) और AAP के कुछ नेता बौखला गए हैं। इस बौखलाहट में मुख्यमंत्री भगवंत मान अब सिकंदर और पोरस की कहानी का राग अलाप रहे हैं।
[caption id="attachment_106244" align="aligncenter" width="1200"]
Bhagwant Mann[/caption]
SANJEEV ARORA[/caption]
Bhagwant Mann[/caption]
इतिहास में अटके मान
मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) इतिहास में अटके हैं, वह मौजूदा परिदृष्य नहीं देख पा रहे हैं। आज जनता जागरुक है। पिछले चार साल में जिस तरह से पंजाब को नशे के गर्त में धकेला गया, माफिया और गैंगस्टर पैदा किए गए, उससे पंजाब की जनता दुखी है।यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
रिंकू ने कहा कि जिस तरह से बंगाल के लोगों ने विकास कामों को तरजीह देते हुए पीएम मोदी की अगुवाई वाली भाजपा को चुना है, उसी तरह आने वाले चुनाव में पंजाब के लोग भी विकास कामों को तरजीह देकर भाजपा को चुनेंगे। [caption id="attachment_109558" align="aligncenter" width="800"]
SANJEEV ARORA[/caption]