डेली संवाद, जालंधर।
Jalandhar News: पंजाब भाजपा (BJP) के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने कहा है कि केंद्रीय एजैंसियां स्वतंत्र रूप से काम कर रही हैं। अगर केंद्रीय एजैंसियां अपने स्तर पर जांच और कार्रवाई न करे तो पंजाबियों के खून पसीने की कमाई पर
आम आदमी पार्टी ऐसे ही डाका डालती रहेगी।
जालंधर
(Jalandhar)
के पूर्व सांसद सुशील रिंकू (Sushil Rinku) ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता और कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) और AAP के कुछ नेता बौखला गए हैं। इस बौखलाहट में मुख्यमंत्री भगवंत मान अब सिकंदर और पोरस की कहानी का राग अलाप रहे हैं।
[caption id="attachment_106244" align="aligncenter" width="1200"]
Bhagwant Mann[/caption]
इतिहास में अटके मान
मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) इतिहास में अटके हैं, वह मौजूदा परिदृष्य नहीं देख पा रहे हैं। आज जनता जागरुक है। पिछले चार साल में जिस तरह से पंजाब को नशे के गर्त में धकेला गया, माफिया और गैंगस्टर पैदा किए गए, उससे पंजाब की जनता दुखी है।
रिंकू ने कहा कि जिस तरह से बंगाल के लोगों ने विकास कामों को तरजीह देते हुए पीएम मोदी की अगुवाई वाली भाजपा को चुना है, उसी तरह आने वाले चुनाव में पंजाब के लोग भी विकास कामों को तरजीह देकर भाजपा को चुनेंगे।
[caption id="attachment_109558" align="aligncenter" width="800"]
SANJEEV ARORA[/caption]
मंत्री हो संतरी, क्राइम करेगा तो पकड़ा जाएगा
डा. भीमराव अंबेडकर जी द्वारा बनाए गए संविधान में साफ लिखा है कि जो व्यक्ति, नेता हो या मंत्री लूट-खसोट करेगा, उसे कानून के हिसाब से सजा जरूर मिलेगी। आम आदमी पार्टी की सरकार जमकर लूट खसोट कर रही है, संजीव अरोड़ा ही नहीं, जो भी नेता मंत्री या व्यक्ति अपराध करेगा, वह पकड़ा जरूर जाएगा।