Sunday, 19 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Job News: नगर निगम में 276 पदों पर होगी सीधी भर्ती, सरकार ने दी मंजूरी, इन पदों पर निकली वैकेंसी
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Job Chandigarh Municipal Corporation Recruitment: चंडीगढ़ नगर निगम में लंबे समय से कर्मचारियों की कमी से जूझ रहे विभागों को जल्द राहत मिलने वाली है। यूटी के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने नगर निगम में 276 पदों पर सीधी भर्ती के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। मंजूरी मिलने के बाद निगम प्रशासन ने भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की तैयारियां तेज कर दी हैं।
प्रशासन की ओर से स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण के सभी नियमों का सख्ती से पालन किया जाए। साथ ही भर्ती परीक्षा किसी प्रतिष्ठित सरकारी एजेंसी के माध्यम से कराई जाएगी, ताकि चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष रहे।