Skip to content

Job News: नगर निगम में 276 पदों पर होगी सीधी भर्ती, सरकार ने दी मंजूरी, इन पदों पर निकली वैकेंसी

Government-Job
Government-Job
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, चंडीगढ़। Job Chandigarh Municipal Corporation Recruitment: चंडीगढ़ नगर निगम में लंबे समय से कर्मचारियों की कमी से जूझ रहे विभागों को जल्द राहत मिलने वाली है। यूटी के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने नगर निगम में 276 पदों पर सीधी भर्ती के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। मंजूरी मिलने के बाद निगम प्रशासन ने भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रशासन की ओर से स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण के सभी नियमों का सख्ती से पालन किया जाए। साथ ही भर्ती परीक्षा किसी प्रतिष्ठित सरकारी एजेंसी के माध्यम से कराई जाएगी, ताकि चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष रहे।

5,611 स्वीकृत पद

नगर निगम के रिकॉर्ड और हाल ही में पारित बजट दस्तावेजों के अनुसार, निगम में कुल 5,611 स्वीकृत पद हैं, लेकिन इनमें से 3,767 पद खाली पड़े हैं। यानी नगर निगम के 60 प्रतिशत से अधिक पदों पर कर्मचारी नहीं हैं। इसका सीधा असर इंजीनियरिंग, फायर ब्रिगेड, मेडिकल ऑफिसर ऑफ हेल्थ और अन्य महत्वपूर्ण विभागों की कार्यप्रणाली पर पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

कर्मचारियों की कमी के कारण कई जरूरी कार्य अस्थायी और कांट्रैक्ट कर्मचारियों के भरोसे चल रहे हैं। नई भर्ती के बाद नगर निगम की कार्यक्षमता बढ़ेगी और लोगों को अपने काम के लिए बार-बार दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उम्मीद है कि इससे नागरिक सेवाओं में तेजी आएगी और शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।