Tuesday, 23 June 2026
पंजाब
Job Scam: विदेश में नौकरी का सपना दिखाकर ठगी, युवक से ऐंठे 1.55 लाख रुपए; चेक भी निकले बाउंस
डेली संवाद, मोहाली।
Job Scam: मोहाली (Mohali) में विदेश भेजने और नौकरी दिलाने का झांसा देकर हरियाणा के एक युवक से 1.55 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इस मामले में एनआरआई थाना पुलिस ने कंपनी संचालक जतेंद्र सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 316(2), 318(4) तथा इमीग्रेशन एक्ट की धारा 24 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
[caption id="attachment_16769" align="aligncenter" width="1200"]
Fraud Travel Agent[/caption]
Fraud Travel Agent[/caption]
नौकरी का ऑफर लेटर दिखाया
जानकारी के अनुसार, फरीदाबाद निवासी सुखविंदर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जून 2025 में उन्होंने लक्जमबर्ग जाने और वहां नौकरी प्राप्त करने के लिए मोहाली स्थित एक इमीग्रेशन कंपनी से संपर्क किया था। कंपनी में कार्यरत अंजलि नाम की महिला एजेंट ने उन्हें बताया कि विदेश भेजने का कुल खर्च 5 लाख रुपये होगा, जिसमें से भारत में केवल 1.50 लाख रुपये का भुगतान करना होगा। शेष राशि वीजा मिलने के बाद देने की बात तय हुई थी।यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
शिकायतकर्ता के मुताबिक, एजेंटों ने एक सप्ताह के भीतर उन्हें कथित तौर पर नौकरी का ऑफर लेटर दिखाया और भरोसा दिलाया कि उनकी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। हालांकि, उन्हें न तो ऑफर लेटर की फोटो खींचने दी गई और न ही उसकी कोई कॉपी उपलब्ध कराई गई। इसके बाद सुखविंदर ने तीन चेक और नकद राशि मिलाकर कुल 1.55 लाख रुपये जमा करा दिए।