Saturday, 19 July 2025
ब्रेकिंग न्यूज़
Video Viral: लाइव रिपोर्टिंग करते बाढ़ में बह गया पत्रकार, कैमरामैन रिकार्डिंग करता रहा
डेली संवाद, (रावलपिंडी) पाकिस्तान।
Video Viral: Pakistan Weather Update News Live - मौसम का सितम भारत ही नहीं, बल्कि पडोसी मुल्कों में भी चल रहा है। भारत के पहाड़ी राज्यों में मानसून ने तहाबी मचाई हुई है। तो पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान (Pakistan) के पंजाब (Punjab) प्रांत में बारिश ने हाहाकार मचा रखा है। पाकिस्तान से खबर आ रही है कि लाइव रिपोर्टिंग करते एक पत्रकार बाढ़ में बह गया।
यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम
पड़ोसी देश पाकिस्तान (Pakistan) में इस समय हालात काफी खराब है। सबसे ज्यादा स्थिति पंजाब प्रांत में खराब है। पंजाब प्रांत में बाढ़ से तबाही मची हुई। पिछले कई दिनों से पाकिस्तान में ज्यादा बारिश हुई है। जिसके कारण अब तक 54 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही कई गांव पानी में डूब गए हैं और सड़कों का नामोनिशान मिट गया है।
[caption id="attachment_76853" align="aligncenter" width="1200"]
Flood Gate Open[/caption]
Flood Gate Open[/caption]
बाढ़ में रिपोर्टिंग करते का वीडियो वायरल
इसी बीच पाकिस्तान (Pakistan) के एक पत्रकार का बाढ़ में लाइव रिपोर्टिंग करते का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पाकिस्तानी पत्रकार पानी में खड़ा होकर रिपोर्टिंग कर रहा है इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पानी रिपोर्टर की कमर तक पहुंच रहा है लेकिन रिपोर्टर इसमें माइक पकड़कर बिना डरे रिपोर्टिंग कर रहा है।इस दौरान तभी पानी का बहाव अचानक तेज हो जाता है और कुछ ही सेकंड में उसका सिर और हाथ पानी में डूब जाते हैं। देखते ही देखते वह रिपोर्टर पानी में बह जाता है। यह पूरा सीन कैमरे में रिकॉर्ड हो जाता है। ये वीडियो पाकिस्तान के रावलपिंडी के चहान डैम के पास की बताई जा रही है।A Pakistani reporter is swept away by strong currents during a live broadcast while covering the floods in neck-deep water.#Pakistan #Floods pic.twitter.com/0raCbYaoer
— Al Arabiya English (@AlArabiya_Eng) July 17, 2025