Skip to content

Video Viral: लाइव रिपोर्टिंग करते बाढ़ में बह गया पत्रकार, कैमरामैन रिकार्डिंग करता रहा

Video Viral: लाइव रिपोर्टिंग करते बाढ़ में बह गया पत्रकार, कैमरामैन रिकार्डिंग करता रहा
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, (रावलपिंडी) पाकिस्तान। Video Viral: Pakistan Weather Update News Live - मौसम का सितम भारत ही नहीं, बल्कि पडोसी मुल्कों में भी चल रहा है। भारत के पहाड़ी राज्यों में मानसून ने तहाबी मचाई हुई है। तो पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान (Pakistan) के पंजाब (Punjab) प्रांत में बारिश ने हाहाकार मचा रखा है। पाकिस्तान से खबर आ रही है कि लाइव रिपोर्टिंग करते एक पत्रकार बाढ़ में बह गया। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम पड़ोसी देश पाकिस्तान (Pakistan) में इस समय हालात काफी खराब है। सबसे ज्यादा स्थिति पंजाब प्रांत में खराब है। पंजाब प्रांत में बाढ़ से तबाही मची हुई। पिछले कई दिनों से पाकिस्तान में ज्यादा बारिश हुई है। जिसके कारण अब तक 54 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही कई गांव पानी में डूब गए हैं और सड़कों का नामोनिशान मिट गया है। [caption id="attachment_76853" align="aligncenter" width="1200"] Flood Gate Open Flood Gate Open[/caption]

बाढ़ में रिपोर्टिंग करते का वीडियो वायरल

इसी बीच पाकिस्तान (Pakistan) के एक पत्रकार का बाढ़ में लाइव रिपोर्टिंग करते का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पाकिस्तानी पत्रकार पानी में खड़ा होकर रिपोर्टिंग कर रहा है इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पानी रिपोर्टर की कमर तक पहुंच रहा है लेकिन रिपोर्टर इसमें माइक पकड़कर बिना डरे रिपोर्टिंग कर रहा है। इस दौरान तभी पानी का बहाव अचानक तेज हो जाता है और कुछ ही सेकंड में उसका सिर और हाथ पानी में डूब जाते हैं। देखते ही देखते वह रिपोर्टर पानी में बह जाता है। यह पूरा सीन कैमरे में रिकॉर्ड हो जाता है। ये वीडियो पाकिस्तान के रावलपिंडी के चहान डैम के पास की बताई जा रही है।

लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शन

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर डाला गया, जहां यह तुरंत वायरल हो गया। लाखों लोगों ने इस वीडियो को देखा और इस रिपोर्टर की हिम्मत की तारीफ कर रहे है। लोग कह रहे है "यह हैं असली पत्रकार, जो सिर्फ खबर नहीं दिखाते, बल्कि खुद कहानी बन जाते हैं।" किसी ने कहा, "यह है सच्ची पत्रकारिता। सबको इससे सीख लेनी चाहिए।"

Watch on Daily Samvad