Skip to content

Viral Video: यात्रियों से भरी शिप में बड़ा हादसा, 3 की मौत; कई घायल

Viral Video: यात्रियों से भरी शिप में बड़ा हादसा, 3 की मौत; कई घायल
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, नई दिल्ली। Viral Video: इंडोनेशिया ( Indonesia ) में यात्रियों से भरी शिप में मनाडो बंदरगाह जा रही थी। KM Barcelona VA नाम के एक यात्री जहाज में भीषण आग लगने से समुद्र के बीचों बीच हड़कंप मच गया। शिप पर करीब 280 लोग सवार थे और आग (Fire) लगने के बाद इनमें अफरा-तफरी मच गई। इसका वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है।

फेसबुक पर किया लाइवस्ट्रीम

वीडियो में देखा जा सकता है कि शिप पर लगी आग भयंकर रूप ले चुकी है और लोग इससे बचने के लिए समुद्र में कूद रहे हैं। आग लगने से अब तक 3 लोगों की मौत हो गई है और कई यात्री शिप पर ही फंसे हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि करीब 150 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। यह भी पढ़ें: जालंधर में हो रही GST बोगस बिलिंग, CA की गिरफ्तारी के बाद हरकत में CGST टीम रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय समयानुसार आग दोपहर 1:30 बजे लगी। केएम बार्सिलोना वीए नामक इस शिप पर सवार एक यात्री ने आग लगने के बाद समुद्र में छलांग लगा दी और फिर फेसबुक (Facebook) पर लाइवस्ट्रीम किया।

इस कारण लगी आग

शख्स की गोद में एक बच्चा भी था, जिसके साथ वह तैर रहा था। वीडियो में शख्स बोलता हुआ सुनाई दे रहा है कि हमें बचाओ। हम समुद्र में जल रहे हैं। आग किस कारण से लगी, अभी इसका खुलासा नहीं हो पाया है। जांच शुरू कर दी ई है, लेकिन माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट, ईंधन रिसाव या इंजन में खराबी के कारण आग लगी होगी। बता दें कि शिप तलौद द्वीप समूह से रवाना हुआ था और उसे मनादो बंदरगाह पर रुकना था। बचाव दल और स्थानीय मछली पकड़ने वाली नौकाओं की एक संयुक्त टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया। हालांकि अभी भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।