ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 22 July 2026

Gold-Silver Price: सोने-चांदी के दामों में बड़ा उछाल: सोना 2 हजार और चांदी 5 हजार रुपये हुई महंगी

Gold-Silver Price
Gold-Silver Price
डेली संवाद, चंडीगढ़। Gold-Silver Price: सोने और चांदी की कीमतों में आज तेजी देखने को मिली है। वायदा बाजार से लेकर सर्राफा बाजार तक दोनों कीमती धातुओं के दाम बढ़ गए हैं। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत करीब 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक बढ़ गई, जबकि चांदी के भाव में 3,000 रुपये प्रति किलो से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई। एमसीएक्स (MCX) पर 5 अगस्त डिलीवरी वाला सोना पिछले कारोबारी सत्र में 1,42,883 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। बुधवार को यह 1,44,852 रुपये के स्तर पर खुला और शुरुआती कारोबार में 2,067 रुपये की बढ़त के साथ 1,44,950 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया।

2,23,779 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई

वहीं, 4 सितंबर डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2,23,779 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। आज यह 2,26,568 रुपये प्रति किलो पर खुली और शुरुआती कारोबार में 3,113 रुपये की तेजी के साथ 2,26,892 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

सर्राफा बाजार में भी सोने और चांदी के दामों में बड़ा उछाल देखने को मिला। 24 कैरेट सोना 2,290 रुपये महंगा होकर 1,46,510 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 22 कैरेट सोने की कीमत में 2,100 रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह 1,34,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 18 कैरेट सोना 1,720 रुपये की तेजी के साथ 1,09,880 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। चांदी की कीमत में भी तेज बढ़ोतरी हुई है। सर्राफा बाजार में चांदी 5,000 रुपये महंगी होकर 2,40,000 रुपये प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई है।