Gold-Silver Price: सोने-चांदी के दामों में बड़ा उछाल: सोना 2 हजार और चांदी 5 हजार रुपये हुई महंगी
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Gold-Silver Price: सोने और चांदी की कीमतों में आज तेजी देखने को मिली है। वायदा बाजार से लेकर सर्राफा बाजार तक दोनों कीमती धातुओं के दाम बढ़ गए हैं। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत करीब 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक बढ़ गई, जबकि चांदी के भाव में 3,000 रुपये प्रति किलो से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई।
एमसीएक्स (MCX) पर 5 अगस्त डिलीवरी वाला सोना पिछले कारोबारी सत्र में 1,42,883 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। बुधवार को यह 1,44,852 रुपये के स्तर पर खुला और शुरुआती कारोबार में 2,067 रुपये की बढ़त के साथ 1,44,950 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया।