Skip to content

Anantnag Lal Chowk Attack: कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमला, हेड कॉन्स्टेबल की मौत, सुरक्षाबलों ने घेरा इलाका

Anantnag Lal Chowk Attack
Anantnag Lal Chowk Attack
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, अनंतनाग। Anantnag Lal Chowk Attack: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के लाल चौक इलाके में बुधवार को आतंकियों ने पुलिसकर्मियों को निशाना बनाकर हमला कर दिया। इस हमले में एक हेड कॉन्स्टेबल की मौत हो गई। आतंकी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। अधिकारियों के अनुसार, दोपहर करीब 12:30 बजे ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर अचानक फायरिंग की गई। सुरक्षाबलों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई शुरू की, जिसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी हुई। इस दौरान हेड कॉन्स्टेबल आशिक हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गए, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।

सर्च ऑपरेशन शुरू

घटना के बाद पुलिस, सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। लाल चौक और आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं। सुरक्षा बलों ने आतंकियों की तलाश के लिए बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। [caption id="attachment_23619" align="aligncenter" width="1200"] Anantnag Lal Chowk Attack Anantnag Lal Chowk Attack[/caption]

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

जिस जगह पर हमला हुआ, वह अनंतनाग शहर का प्रमुख बाजार क्षेत्र है, जहां आमतौर पर काफी भीड़ रहती है। सुरक्षा एजेंसियां हमले में शामिल आतंकियों की संख्या, उनकी पहचान और भागने के रास्तों का पता लगाने में जुटी हैं। फिलहाल इलाके में नाकेबंदी कर वाहनों और आने-जाने वाले लोगों की जांच की जा रही है। सुरक्षाबल पूरे क्षेत्र में सतर्कता बरतते हुए आतंकियों की तलाश में अभियान चला रहे हैं।