Punjab News: पालतू कुत्ते रखने वालों के लिए जरूरी खबर, पंजीकरण अनिवार्य, नियमों का उल्लंघन करने पर होगी बड़ी कार्रवाई
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, बठिंडा।
Punjab News: अगर आप भी कुत्ता पालने के शौकीन है तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। दरअसल पंजाब में सरकार ने पालतू कुत्तों का पंजीकरण करवाना अनिवार्य कर दिया है।
सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों और सरकार की गाइडलाइन के तहत पालतू कुत्तों का पंजीकरण अनिवार्य किए जाने के बाद बठिंडा में नगर निगम ने जन-जागरूकता अभियान शुरू किया है। अभियान के जरिए लोगों को पालतू कुत्तों के आसान पंजीकरण की प्रक्रिया और आवारा कुत्तों के मानवीय प्रबंधन के बारे में जानकारी दी जा रही है।