Wednesday, 22 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Anantnag Lal Chowk Attack: कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमला, हेड कॉन्स्टेबल की मौत, सुरक्षाबलों ने घेरा इलाका
डेली संवाद, अनंतनाग।
Anantnag Lal Chowk Attack: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के लाल चौक इलाके में बुधवार को आतंकियों ने पुलिसकर्मियों को निशाना बनाकर हमला कर दिया। इस हमले में एक हेड कॉन्स्टेबल की मौत हो गई। आतंकी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।
अधिकारियों के अनुसार, दोपहर करीब 12:30 बजे ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर अचानक फायरिंग की गई। सुरक्षाबलों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई शुरू की, जिसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी हुई। इस दौरान हेड कॉन्स्टेबल आशिक हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गए, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।
Anantnag Lal Chowk Attack[/caption]
सर्च ऑपरेशन शुरू
घटना के बाद पुलिस, सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। लाल चौक और आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं। सुरक्षा बलों ने आतंकियों की तलाश के लिए बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। [caption id="attachment_23619" align="aligncenter" width="1200"]
Anantnag Lal Chowk Attack[/caption]