ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 21 May 2025

Jyoti Malhotra Family: यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के परिवार को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, पाकिस्तान से जुड़ा लिंक आया सामने

डेली संवाद, हिसार। Jyoti Malhotra Family: पाकिस्तान के लिए जासूसी के शक में पकड़ी गई हिसार ( Hisar ) की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा (Jyoti Malhotra) को लेकर आए दिन एक ने एक खुलासे किए जा रहे है। इसी को लेकर अब एक और खबर सामने आ रही है। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर खबर है कि ज्योति मल्होत्रा का परिवार पहले पाकिस्तान में रहता था। बता दे कि आजादी के समय में हजारों परिवार भारत में आकर बस गए थे। उसी में पाकिस्तान के लिए जासूसी करते हुए पकड़ी गई ज्योति मल्होत्रा का परिवार था।

पाकिस्तान से आकर फरीदकोट में बस गए

बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के बहावलपुर से ज्योति का परिवार आकर पंजाब (Punjab) के फरीदकोट में बस गया था। उसके बाद में वह हिसार आकर रहने लगा था। ज्योति का परिवार पढ़ा-लिखा और उसके दादा के अलावा ताऊ व चाचा सरकारी नौकरी से सेवानिवृत्त हुए हैं। देश की आजादी के बाद काफी परिवार भारत में लौट आए थे। उसमें ज्योति का परिवार था। वह शुरूआत में पंजाब में आकर बस गया। वहां पर किराए के मकान पर रहा था। चाचा खुशहाल चंद ने बताया कि फरीदकोट में उनका परिवार करीब पांच साल तक रहा था।

5 साल तक फरीदकोट में रहे

उनके पिता काम करते और परिवार को पालते थे। बाद में पिता परिवार सहित हिसार में आ गए थे। बताया जा रहा है कि हरियाणा में आने के बाद उनके दादा चंद्रभान हिसार के सिविल अस्पताल के सीएमओ कार्यालय में सुपरिटेंडेंट की नौकरी करते थे। बाद में वह रोहतक से रिटायर हुए।

55 गज में दो कमरे बनाए

खुशहाल भी बिजली बोर्ड से रिटायर हुए। जबकि ज्योति के पिता हरीश ज्यादा पढ़े- लिखे नहीं है। ज्योति का परिवार पहले डोगरान मोहल्ला और फिर आजाद नगर में अपना मकान बना लिया। भाई से नहीं बनने के कारण वह करीब 20 साल पहले न्यू अग्रसेन कालोनी में 55 गज में दो कमरे का मकान बनाया था। एक कमरे में ज्योति अपने वीडियो बनाती थी।