Monday, 27 October 2025
पंजाब
Kangana Ranaut: एक्ट्रेस कंगना रनौत कोर्ट में पेश हुई, कहा- मिसअंडरस्टैंडिंग हुई
डेली संवाद, बठिंडा।
Kangana Ranaut: हिमाचल के मंडी से BJP सांसद एवं बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट (Kangana Ranaut) मानहानि केस में सोमवार को बठिंडा (Bathinda) कोर्ट में पेश हुई। कोर्ट में पेश होने के बाद उन्होंने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि मिस अंडरस्टैंडिंग हुई है।
Kangana Ranaut Tweet[/caption]
आगे कहा कि अगर केस को देखें तो इसका मेरे से कोई लेना देना नहीं था। ये एक मीम था, जिसे री-ट्वीट किया गया था। मैंने मां महिंदर जी के पति से भी इस बारे में बात की थी। मेरा इससे कोई लेना देना भी नहीं था। देश में कई आंदोलन चल रहे थे। मैंने उस बारे में एक जनरल ट्वीट किया था। जो मिस अंडरस्टेंडिंग हुई है, उसके लिए खेद है।
मिस अंडरस्टैंडिंग का शिकार हुई
मैंने ( Kangana Ranaut ) माता (बुजुर्ग महिला किसान) को संदेश दिया है कि वे मिस अंडरस्टैंडिंग का शिकार हुई हैं। सांसद ने कहा कि मैं अपने सपने में भी नहीं सोच सकती हूं, जैसा इसे दिखाया गया है। मां चाहे हिमाचल की हो या पंजाब की हो, मेरे लिए सम्मानजनक है। सभी मुझे प्यार करते हैं। [caption id="attachment_80278" align="alignnone" width="512"]
Kangana Ranaut Tweet[/caption]
आगे कहा कि अगर केस को देखें तो इसका मेरे से कोई लेना देना नहीं था। ये एक मीम था, जिसे री-ट्वीट किया गया था। मैंने मां महिंदर जी के पति से भी इस बारे में बात की थी। मेरा इससे कोई लेना देना भी नहीं था। देश में कई आंदोलन चल रहे थे। मैंने उस बारे में एक जनरल ट्वीट किया था। जो मिस अंडरस्टेंडिंग हुई है, उसके लिए खेद है।
महिंदर कौर ने कोर्ट में केस दर्ज करवाया था
बता दें कंगना जिस मामले में पेश हुई, वह साल 2021 का है, जब किसान आंदोलन चल रहा था। उस दौरान कंगना ने बठिंडा के गांव बहादुरगढ़ जंडिया की रहने वाली 87 वर्षीय बुजुर्ग किसान महिंदर कौर को 100-100 रुपए लेकर धरने में शामिल होने वाली महिला बताते हुए ट्वीट किया था।यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार
इसके खिलाफ महिंदर कौर ने कोर्ट में केस दर्ज करवाया था। कंगना का कहना था कि उन्होंने केवल एक वकील की पोस्ट को रि-पोस्ट किया था। उधर, सोमवार को कोर्ट में पेशी पर महिला किसान महिंदर कौर खुद नहीं पहुंची थी, उनके पति पहुंचे थे, जिनसे कंगना रनोट की बातचीत हुई है।