Skip to content

Kangana Ranaut: एक्ट्रेस कंगना रनौत कोर्ट में पेश हुई, कहा- मिसअंडरस्टैंडिंग हुई

Kangana Ranaut: एक्ट्रेस कंगना रनौत कोर्ट में पेश हुई, कहा- मिसअंडरस्टैंडिंग हुई
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, बठिंडा। Kangana Ranaut: हिमाचल के मंडी से BJP सांसद एवं बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनोट (Kangana Ranaut) मानहानि केस में सोमवार को बठिंडा (Bathinda) कोर्ट में पेश हुई। कोर्ट में पेश होने के बाद उन्होंने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि मिस अंडरस्टैंडिंग हुई है।

मिस अंडरस्टैंडिंग का शिकार हुई

मैंने ( Kangana Ranaut ) माता (बुजुर्ग महिला किसान) को संदेश दिया है कि वे मिस अंडरस्टैंडिंग का शिकार हुई हैं। सांसद ने कहा कि मैं अपने सपने में भी नहीं सोच सकती हूं, जैसा इसे दिखाया गया है। मां चाहे हिमाचल की हो या पंजाब की हो, मेरे लिए सम्मानजनक है। सभी मुझे प्यार करते हैं। [caption id="attachment_80278" align="alignnone" width="512"] Kangana Ranaut Tweet Kangana Ranaut Tweet[/caption] आगे कहा कि अगर केस को देखें तो इसका मेरे से कोई लेना देना नहीं था। ये एक मीम था, जिसे री-ट्वीट किया गया था। मैंने मां महिंदर जी के पति से भी इस बारे में बात की थी। मेरा इससे कोई लेना देना भी नहीं था। देश में कई आंदोलन चल रहे थे। मैंने उस बारे में एक जनरल ट्वीट किया था। जो मिस अंडरस्टेंडिंग हुई है, उसके लिए खेद है।

महिंदर कौर ने कोर्ट में केस दर्ज करवाया था

बता दें कंगना जिस मामले में पेश हुई, वह साल 2021 का है, जब किसान आंदोलन चल रहा था। उस दौरान कंगना ने बठिंडा के गांव बहादुरगढ़ जंडिया की रहने वाली 87 वर्षीय बुजुर्ग किसान महिंदर कौर को 100-100 रुपए लेकर धरने में शामिल होने वाली महिला बताते हुए ट्वीट किया था।

यह भी पढ़ें: जालंधर के अरमान अस्पताल में इलाज के दौरान मृत हुई टीचर के परिजनों को इंसाफ की दरकार

इसके खिलाफ महिंदर कौर ने कोर्ट में केस दर्ज करवाया था। कंगना का कहना था कि उन्होंने केवल एक वकील की पोस्ट को रि-पोस्ट किया था। उधर, सोमवार को कोर्ट में पेशी पर महिला किसान महिंदर कौर खुद नहीं पहुंची थी, उनके पति पहुंचे थे, जिनसे कंगना रनोट की बातचीत हुई है।

कंगना रनोट ने महिला किसान पर की थी टिप्पणी

कंगना ने किसान आंदोलन के दौरान एक ट्वीट करते हुए लिखा था कि- किसान आंदोलन में महिलाएं 100 रुपए में शामिल होती हैं। कंगना ने किसान आंदोलन को लेकर एक पोस्ट पर कमेंट भी किया था। इसमें एक बुजुर्ग महिला की फोटो थी। एक्ट्रेस ने लिखा, 'हाहाहा, ये वही दादी है, जिसे टाइम मैग्जीन में भारत की पावरफुल महिला होने पर फीचर किया गया था। वो 100 रुपए में उपलब्ध है। पाकिस्तानी पत्रकारों ने भारत के लिए शर्मनाक तरीके से इंटरनेशनल पीआर को हाईजैक कर लिया है। हमें इंटरनेशनल लेवल पर बोलने के लिए अपने ही लोगों की जरूरत है।’