डेली संवाद, नई दिल्ली/चंडीगढ़।
Gold Rate Today: देश में दिवाली (Diwali) के बाद सोना (Gold) और चांदी (Sliver) के रेट तेजी के साथ नीचे गिरे हैं। जिस तरह से दीवाली से पहले एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 5780 रुपये बढ़ा था। अब उसी तरह से एक सप्ताह में यह 5240 रुपये घट गया है। 18 अक्टूबर को धनतेरस (Dhanteras) के दिन से सोना लगातार सस्ता हो रहा है।
देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में सोने
(Gold)
की कीमत अब घटकर 125770 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हो गई है। 22 कैरेट गोल्ड की बात करें तो एक सप्ताह में यह 4800 रुपये गिरा है। देश के 10 बड़े शहरों में 26 अक्टूबर को गोल्ड रेट (Gold Rate) क्या है, आईए जानते हैं।
[caption id="attachment_89544" align="aligncenter" width="1200"]
Gold-Silver Price[/caption]
दिल्ली में Gold की कीमत
दीवाली के बाद लगातार सोने और चांदी के भाव गिर रहे हैं। सोना और चांदी की कीमत टूट रही है। दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 125770 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 115300 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जानकारों का मानना है कि सोने का रेट अभी और कम होगा।
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में रेट
बाजार में सोने का भाव दिनोंदिन कम हो रहा है। वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 115150 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 125620 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
[caption id="attachment_90160" align="aligncenter" width="1200"]
Gold and Silver Rate[/caption]
आईए जानते हैं शहरों में सोने का रेट
शहर
22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली
115300
125770
मुंबई
115150
125620
अहमदाबाद
115150
125670
चेन्नई
115150
125620
कोलकाता
115150
125620
हैदराबाद
115150
125620
जयपुर
115300
125770
भोपाल
115150
125670
लखनऊ
115300
125770
चंडीगढ़
115300
125770
[caption id="attachment_87810" align="aligncenter" width="1200"]
Gold and Silver Price Today[/caption]
चांदी की कीमत
चांदी (Silver Rate Today) के दाम भी लगातार घट रहा है। लगातार दूसरे सप्ताह में भी चांदी सस्ती हुई है। इसकी कीमत पिछले एक सप्ताह में 17000 रुपये घट गई है। 26 अक्टूबर को यह 155000 रुपये प्रति किलोग्राम पर है।