ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 17 May 2025

Kedarnath Helicopter Accident: केदारनाथ में लैंडिंग के समय क्रैश हुआ हेलीकॉप्‍टर, मचा हड़कंप

Kedarnath Helicopter Accident: केदारनाथ में लैंडिंग के समय क्रैश हुआ हेलीकॉप्‍टर, मचा हड़कंप
डेली संवाद, उत्तराखंड। Kedarnath Helicopter Accident : उत्तराखंड के केदारनाथ धाम ( Kedarnath Dham ) में शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। यहां हेलीपैड के पास चिकित्सा आपातकाल के लिए पहुंचा एक हेलीकॉप्टर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर यह हेलीकॉप्टर चिकित्सा आपातकाल के चलते अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से केदारनाथ पहुंच रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार लैंडिंग के दौरान हेलीकॉप्टर में अचानक तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण उसका संतुलन बिगड़ गया।

दुर्घटना में कोई हताहत नहीं

यह विमान केदारनाथ मंदिर के निकट हेलीपैड के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना के समय वहां तैनात कर्मचारी और सुरक्षाकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया। सौभाग्यवश, दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। हेलीकॉप्टर में सवार मेडिकल टीम और पायलट सुरक्षित बताए जा रहे हैं।