Friday, 24 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Raid In Spa Center: स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहे देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़, 6 विदेशी युवतियां सहित मैनेजर गिरफ्तार
डेली संवाद, खन्ना।
Raid In Spa Center: पंजाब में पुलिस ने स्पा सेंटरों (Spa Center) की आड़ में चल रहे कथित देह व्यापार (Sex Racket) के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने छह विदेशी युवतियों और एक मैनेजर को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक खन्ना के सिटी सेंटर में पुलिस ने स्पा सेंटरों (Spa Center) की आड़ में चल रहे देह व्यापार (Sex Racket) के नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान छह विदेशी युवतियों और एक मैनेजर को गिरफ्तार किया।
Raid In Spa Center[/caption]
दो स्पा सेंटर संचालक फरार
वहीं, दो स्पा सेंटर संचालक मौके से फरार हो गए, जिनके खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। दरअसल पुलिस को शिकायत मिली थी कि सिटी सेंटर स्थित कुछ स्पा सेंटरों में अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। [caption id="attachment_23745" align="aligncenter" width="1200"]
Raid In Spa Center[/caption]