Skip to content

Raid In Spa Center: स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहे देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़, 6 विदेशी युवतियां सहित मैनेजर गिरफ्तार

Sex Racket Busted
Sex Racket Busted
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
डेली संवाद, खन्ना। Raid In Spa Center: पंजाब में पुलिस ने स्पा सेंटरों (Spa Center) की आड़ में चल रहे कथित देह व्यापार (Sex Racket) के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने छह विदेशी युवतियों और एक मैनेजर को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक खन्ना के सिटी सेंटर में पुलिस ने स्पा सेंटरों (Spa Center) की आड़ में चल रहे देह व्यापार (Sex Racket) के नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान छह विदेशी युवतियों और एक मैनेजर को गिरफ्तार किया।

दो स्पा सेंटर संचालक फरार

वहीं, दो स्पा सेंटर संचालक मौके से फरार हो गए, जिनके खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। दरअसल पुलिस को शिकायत मिली थी कि सिटी सेंटर स्थित कुछ स्पा सेंटरों में अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। [caption id="attachment_23745" align="aligncenter" width="1200"] Raid In Spa Center Raid In Spa Center[/caption]

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

इसी के चलते पुलिस द्वारा स्पा सेंटरों पर रेड की गई। छापेमारी के दौरान तीन स्पा सेंटरों की जांच की गई। पुलिस का आरोप है कि इन सेंटरों में युवतियों से देह व्यापार कराया जा रहा था। गिरफ्तार युवतियों और मैनेजर से पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि एक स्पा सेंटर का संचालक कप्तान सिंह, जो हरियाणा के अंबाला का निवासी बताया जा रहा है और दूसरा संचालक मनोज पुलिस की कार्रवाई से पहले ही फरार हो गए। पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश की जा रही है।