Punjab Weather Update: झमाझम बारिश के लिए हो जाएं तैयार, तीन दिन तक मेहरबान रहेगा मानसून, भारी वर्षा की चेतावनी
Latest News Alerts
Choose News Alerts
डेली संवाद, चंडीगढ़।
Punjab Weather Update: पंजाब में बीते दिनों से लगातार बारिश हो रही है जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने 27 से 29 जुलाई के बीच शहर के साथ-साथ पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस अवधि के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में ऑरेंज और यलो अलर्ट लागू किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा। इस दौरान चंडीगढ़ और ट्राइसिटी क्षेत्र में रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। शुक्रवार को आंशिक बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं शनिवार को तेज बारिश के आसार हैं, जबकि रविवार को भी बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना जताई गई है।