Saturday, 12 April 2025
ब्रेकिंग न्यूज़
Khelo India Youth Games: वॉलीबॉल ट्रायल अब 14 अप्रैल को
डेली संवाद, चंडीगढ़। Khelo India Youth Games: बिहार में 4 मई से 15 मई तक आयोजित होने वाले 'खेलो इंडिया यूथ गेम्स' के लिए पंजाब की लड़कों की वॉलीबॉल टीम के चयन हेतु ट्रायल अब 14 अप्रैल को गुरु नानक स्टेडियम, लुधियाना (Ludhiana) में आयोजित किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें: कनाडा सरकार ने एक्सप्रेस एंट्री में किया गया बदलाव, पंजाबियों पर पड़ेगा असर
इस संबंध में जानकारी देते हुए खेल विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि ये ट्रायल पहले 13 अप्रैल को पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स, सेक्टर 63, मोहाली में होने थे, लेकिन अब ट्रायल की तारीख और स्थान दोनों बदल दिए गए हैं।
गुरु नानक स्टेडियम लुधियाना में 14 अप्रैल को
वॉलीबॉल (Volleyball) के ट्रायल अब गुरु नानक स्टेडियम लुधियाना में 14 अप्रैल को होंगे। इन ट्रायल्स में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की जन्मतिथि 1 जनवरी 2007 या इसके बाद की होनी चाहिए।