Friday, 17 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Accident News: छात्रों से भरी वैन से टकराई पैसेंजर ट्रेन, दो छात्रों समेत 3 की मौत; 5 घायल
डेली संवाद, कोलकाता।
Accident News: बच्चों से भरी स्कूल वैन के साथ भीषण सड़क हादसा होने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि एक स्कूल वैन ट्रेन की चपेट में आ गई जिसमें 3 की मौत हो गई है और कई गंभीर घायल है।
मिली जानकारी के मुताबिक बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में एक दर्दनाक रेल हादसे में स्कूल वाहन यात्री ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसे में दो छात्रों समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
School Van Accident[/caption]
अस्पताल में भर्ती
घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है यहां उनका इलाज किया जा रहा है। यह दुर्घटना पूर्व रेलवे के सियालदह मंडल अंतर्गत मुर्शिदाबाद के बहरमपुर थाना क्षेत्र में कर्णसुबर्ण और गोबिंदपुर रेलवे स्टेशन के बीच स्थित लेवल क्रासिंग पर हुई। [caption id="attachment_23433" align="aligncenter" width="1200"]
School Van Accident[/caption]